सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमे ये इल्म नहीं था

वो जिनको शिकायत है के हम बेवजह ही हर पल मुस्कुराते हैं,
कभी नजरिया बदल के तो देखिएगा, आप को भी इल्म हो जाएगा,
के कितनी खूबसूरती से हम अपना हर गम इस जहाँ से छुपाते हैं


किसी परियों की कहानी की तरह वो इक दिन हमे मिल जायेंगे ये, इल्म नही था,
किसी अनजान को बेपनाह हम चाहेंगे ये इल्म नही था,
हम भी कभी किसी से अपना दिल ये लगायेंगे ये इल्म नही था,
इस दिल में किसी को धडकनों की तरह बसायेंगे ये इल्म नही था,
के किसी के इश्क में हम ख़ुद को भूल जायेंगे ये इल्म नही था,
के कोई होगा इस जहाँ में कोई हमरा भी हमसफ़र,
किसी को हम अपना खुदा बनायेंगे कभी भी हमको इसका इल्म नही था,


के वोः हमारी सांसो में हमारी रूह में बस जायेंगे,
गर्र आखिएँ बंद भी कर लू तो वोः ही नज़र आयेंगे,
के वोः हमारे रोम रोम में बस जायेंगे,
के गर कोई नाम हमारा पूछेगा, तो हम नाम उनका बताएँगे,
के इस कदर हम दीवाने हो जायेंगे, हमको कभी ये इल्म नही था,


के कभी किसी नाजनीन, किसी महजबीं को हम अपना कह पाएंगे,
के वो हमारी जिंदगी का न जाने कब हर पल बन जायेंगे,
के कब वो हमारी धडकनों की वजह बन जायेंगे, के उनके बगैर हम साँस भी न ले पाएंगे,
के ये दिल की लगी क्या चीज है, कभी हम समझ पाएंगे ये हमे इल्म नही था,
के एक पल में हम कभी एक उम्र जी जायेंगे कभी भी हमको ये इल्म न था,
के जिंदगी में हमारी ऐसे खुशनुमा दिन भी आयेंगे, ये हमे इल्म नही था…


सारे रंग हमारे गुलशन के बारिश की एक बूंद से बह जायेंगे,
मेरे खवाबो के गुलिस्तान को वो एक पल में ही शहर कर जायेंगे, हमे ये इल्म नही था…
के वो जिन्होंने वादा किया था मेरा हर गम मिटा देने का, वो हमारी आखों में लहू के अश्क दे जायेंगे,
के हर पल हमारे संग मुस्कुराने वाले, एक दिन हमारे संग ये खेल भी खेल जायेंगे ये हमे इल्म नही था…

पास आकर वो उन दूर जायेंगे, हम उनकी खातिर खुदा से बेगाने हो जायेंगे,
के जान तो नही लेंगे वो कभी भी हमारी, पर हर हमे हमारी सांसों के लिए तद्पयेंगे,
के इतनी आसानी से वो हमे भूल जायेंगे ये इल्म नही था, के हम उन्हें कभी भी न भूल पाएंगे,
के दिल तोड़ के वो हमारा हर पल मुस्कुराएंगे, और हम कभी दिल से मुस्कुरा न पाएंगे,
के हम इश्क के नाम से भी खौफज़दा हो जायेंगे, के जीते जी हम एक जिंदा लाश बन जायेंगे,
दिल तोड़ के वो हो जायेंगे अपनी दुनिया में मशरूफ, और कभी भी इस जहाँ के अब दुबारा न हो पाएंगे,
के हम वो हर किसी के वोः हर पल दिल से मुस्कुराने वाले “Ravish” न रह जायेंगे,
के हम कभी भी अब किसी से दिल लगाने की हिम्मत न जुटा पाएंगे, ये हमे इल्म नही था
के हम कभी भी वोः इंसान न रह जायेंगे, के दिल लगते वक्त हमे ख्वाबों में भी इस बात का इल्म नही था…
के हम इस कदर बदल जायंगे ये इल्म नही, के उन्हें प्यार कर के हम कुछ और ही हो जायेंगे हमे ये इल्म नही था,
के अब हम कभी भी ख़ुद को न बदल पाएंगे हमे कभी भी इस बात का इल्म नही था…



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज़िंदगी की कहानी

            ज़िंदगी की बस यही इतनी सी कहानी है, ज़िंदगी बीत जाएगी एक दिन, पीछे बस यादें छूट जानी हैं, ज़िंदगी की यही बस इतनी सी कहानी है। ज़िंदगी का अजीब ये फ़लसफ़ा है, बेहद दिलचस्प इसकी बयानी है, कभी खुशियां हैं बेशुमार, मुस्कुराहटें हैं होंठों पे और मौंजो की रवानी है, तो  कभी गम हैं जानलेवा, अश्क़ हैं, और बेइन्तहां दर्दों में कई दिन और रातें बीत जानी हैं, थोड़ी अजीब तो है, पर कुछ ऐसी ही ज़िंदगी की कहानी है।

देखी है मैंने एक नन्ही सी परी

मैंने बहुत दिनों से कुछ लिखा नहीं है, पर आज मेरी एक खास ख़ुशी शेयर करने के लिए २ पंक्तियां लिख रहा हु। मेरी प्यारी भांजी के नाम : देखी है मैंने एक नन्ही सी  परी,  फूलों सी  नाजुक, एक नन्ही कली सी, देखी है मैंने एक नन्ही सी परी। जिसे देखते ही मेरी आँखों में चमक सी आ गयी,  एक ही पल में मुझे कितने बचपन दिखा गयी, ऐसा लगता है आसमान से उतर के परी आ गयी। कलियों से भी नाजुक, मासुमियत से भरी, देखि है मैंने एक नन्ही सी परी।  

मुझे हर पल बस तेरा ही खय़ाल है

मैं तुझसे कहूँ या ना कहूँ, तुझे तो मालूम है, के मेरा क्या हाल है, मेरे ख्वाबों पे हुकूमत है बस तेरी, तुझ से ही मेरा ये रंग-ए-जमाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ जब सोचता हूँ तेरे बारे में, मैं यूँ ही बेवजह मुस्कुराता हूँ, जब सोचूं तेरे बारे में,  कुछ और सोच नहीं पता हूँ। तुझसे इक पल कि इस  दुरी से ही देख  हाल मेरा बेहाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ मैं चाहता हूँ कह दूँ, कि तुही मेरी ज़िंदगी है, पर अल्फ़ाज़ों में कह न सकूंगा के तुझसे ही जुडी मेरी हर ख़ुशी है, ज़ज्बातों कि बात और है, उनकी तो सुनता कोई नहीं है, पर तुझे तो मालूम है कि अल्फ़ाज़ों से मेरी कभी बनी नहीं है, बड़ी उलझन में हूँ, कैसे कहूं कि तेरी याद में मेरा हाल बेहाल है, बिन कहे ही समझ जाना तू, कि, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही ख्याल है, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥