सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लगता है प्यासी धरती से जैसे खुदा रूठ गया है

"बस , अब मै और न जी पाऊंगा लड़ लड़ इस जहा के साथ,
आज मेरा लड़ लड़ के गमो से जीने का हौसला टूट गया है"



इस कदर हमसे हमारा हमनवा रूठ गया है,
लगता है प्यासी धरती से जैसे खुदा रूठ गया है,
पूछा बताया ही के क्या है गलती मेरी,
जाने क्यो वो हमसे बे-वजह रूठ गया है...


अब हम मुस्कुराते नही हैं, ये शिकायत करना कोई,
मुझसे मेरी खुशियों का खुदा रूठ गया है,
अचानक, जाने क्यो बोझ सी लगाने लगी है जिंदगी,
ऐसा लगता है मुझसे जीने का हौसला रूठ गया है,
जाने क्यो, युही वो बे-वजह रूठ गया है...

आती थी खुशियाँ संग उसके ही मेरे दर्र तक,
अब भूले से भी गुजरती नही हैं खुशियाँ मेरे दर्र से,
ऐसा लगता है मेरी जिंदगी की सड़क से खुशियों का काफिला रूठ गया है,
वो क्या रूठा हमसे, हमसे ये सारा जहाँ रूठ गया है,
जाने क्यो हर कोई हमसे बे-वजह रूठ गया है...

आसन नही थी कभी भी ये जिंदगी मेरी,
मैंने लड़ के हासिल की है हर खुशी मेरी,
बस अब मई और इस जहाँ से लड़ पाऊंगा,
एक और कदम भी लड़ के आगे बढ़ पाऊंगा,
बस यही खतम होती जिंदगी मेरी, कर दो खाख तमाम जिंदगी मेरी,
मुझसे मेरे जीने का आज हौसला रूठ गया है,
जी पाउँगा एक पल भी मै गमो के साथ, क्योंकि अब मेरा लड़ने का हौसला टूट गया है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज़िंदगी की कहानी

            ज़िंदगी की बस यही इतनी सी कहानी है, ज़िंदगी बीत जाएगी एक दिन, पीछे बस यादें छूट जानी हैं, ज़िंदगी की यही बस इतनी सी कहानी है। ज़िंदगी का अजीब ये फ़लसफ़ा है, बेहद दिलचस्प इसकी बयानी है, कभी खुशियां हैं बेशुमार, मुस्कुराहटें हैं होंठों पे और मौंजो की रवानी है, तो  कभी गम हैं जानलेवा, अश्क़ हैं, और बेइन्तहां दर्दों में कई दिन और रातें बीत जानी हैं, थोड़ी अजीब तो है, पर कुछ ऐसी ही ज़िंदगी की कहानी है।

देखी है मैंने एक नन्ही सी परी

मैंने बहुत दिनों से कुछ लिखा नहीं है, पर आज मेरी एक खास ख़ुशी शेयर करने के लिए २ पंक्तियां लिख रहा हु। मेरी प्यारी भांजी के नाम : देखी है मैंने एक नन्ही सी  परी,  फूलों सी  नाजुक, एक नन्ही कली सी, देखी है मैंने एक नन्ही सी परी। जिसे देखते ही मेरी आँखों में चमक सी आ गयी,  एक ही पल में मुझे कितने बचपन दिखा गयी, ऐसा लगता है आसमान से उतर के परी आ गयी। कलियों से भी नाजुक, मासुमियत से भरी, देखि है मैंने एक नन्ही सी परी।  

मुझे हर पल बस तेरा ही खय़ाल है

मैं तुझसे कहूँ या ना कहूँ, तुझे तो मालूम है, के मेरा क्या हाल है, मेरे ख्वाबों पे हुकूमत है बस तेरी, तुझ से ही मेरा ये रंग-ए-जमाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ जब सोचता हूँ तेरे बारे में, मैं यूँ ही बेवजह मुस्कुराता हूँ, जब सोचूं तेरे बारे में,  कुछ और सोच नहीं पता हूँ। तुझसे इक पल कि इस  दुरी से ही देख  हाल मेरा बेहाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ मैं चाहता हूँ कह दूँ, कि तुही मेरी ज़िंदगी है, पर अल्फ़ाज़ों में कह न सकूंगा के तुझसे ही जुडी मेरी हर ख़ुशी है, ज़ज्बातों कि बात और है, उनकी तो सुनता कोई नहीं है, पर तुझे तो मालूम है कि अल्फ़ाज़ों से मेरी कभी बनी नहीं है, बड़ी उलझन में हूँ, कैसे कहूं कि तेरी याद में मेरा हाल बेहाल है, बिन कहे ही समझ जाना तू, कि, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही ख्याल है, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥