सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ना जाने क्यों दिल ये मेरा बेकरार है

ना जाने क्यों आज ये मेरा दिल बेकरार है , ना जाने दिल पे छाया ये कैसा खुमार है,
फिर दिल को न जाने क्यों तेरी पायल की छम-छम का इन्तेजार है, तू ही बता मुझे क्यों ये तड़पता है,
क्यों रहता बेकरार है,तू ही बता दे मुझे, के कैसा ये खुमार है


वैसे तो सब कुछ है मेरे पास, पर लगता है के कुछ भी नही है,
कहने को तो सारा जहाँ है मेरे साथ, पर तेरी कमी सी है,
तेरी याद में रुक गया है मेरा जहाँ, और मेरी साँसे थमी सी हैं,
हर दावा से दुआ से बढ़ता जाता, न जाने यह कैसा बुखार है,
तू ही बता दे मुझे, के कैसा ये खुमार है




तू नही है मेरे नज़रों के सामने, पर बस तू ही एक मेरे नज़रों में बसी है,
दूर तक निशान नही है तेरा, पर फिजा में तेरी ही खुशबु बसी है,

तू दूर हैं मुझसे, इसका इल्म मुझे भी है, पर दीवानी यह मेरी आखें हर पल तुझे ही देखती हैं,
और ये पागल दिल कहता है मेरा, के तू धड़कन बन के इस दिल में बसी है,





तेरा दीदार न हो तो रहती हैं मेरी आखें सुनी, और रहता यह दिल बेकरार है,तुही बता दे मुझे के यह कैसा खुमार है,

रात भर करवटों पे करव्तानें बदलता हूँ, रहता साड़ी रात बेकरार हूँ,
साड़ी रात जगता हूँ, तेरी याद करता हूँ, और करता नीद का इन्तेजार हूँ,
तू ही बता मुझे के क्यों मैं तेरी खातिर मैं इतना बेकरार हूँ,

बाहर का मौसम खुश्क है, पर मेरी आखों में नमी सी है,
जहाँ कहता है के मैं जिंदा हूँ, पर मुझे अहसास है के मेरी सांसे थमी सी हैं,
इकरारे मोह्हबत में तू अब और देर न कर, आ अपनी आगोश में ले मुझे,
और जिंदगी बसर करने दे मुझे अपने चिलमन के तले,




क्योंकि तेरे साथ बसर करने को मेरे पास सांसो और वक्त की कमी सी है,
खुदा की इसी रहमत पे मेरा दिल जार-जार है, तुही बता दे मुझे के कैसा यह खुमार है,

अब लाज का दमन छोड़ भी दे, इस जहाँ के बंधन तोड़ भी दे,
गर तू इतना घबराएगी-शर्माएगी, हो गया गर मैं फ़ना तो ता-उम्र पछताएगी,

शर्म-हया सब छोड़ के आ, इस जहाँ के बंधन तोड़ के आ, दो जिस्म एक जान हो जाने दे,
सारा जहाँ जो भी कहे आ एक दूजे में खो जाने दे, भूल के इस जहाँ को आ ख़ुद को एक दूजे का हो जाने दे,

अब न कर देर आ भी जा मेरी आगोश, क्योंकि मेरी रूह तेरी चूँ की तल्फ्गर है,
पयसा हूँ कई जन्मों से, मेरे होठ तेरे गुलाब से इन होठों की छुं को बेकरार हैं,

है वास्ता तुझे तेरे खुदा का, बता दे मुझे यह कैसा खुमार है,सारा जहाँ कहता है, पर यकीन मुझको आता नही,

अब तू ही बता दे मुझे क्या इसी का नाम प्यार है?





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज़िंदगी की कहानी

            ज़िंदगी की बस यही इतनी सी कहानी है, ज़िंदगी बीत जाएगी एक दिन, पीछे बस यादें छूट जानी हैं, ज़िंदगी की यही बस इतनी सी कहानी है। ज़िंदगी का अजीब ये फ़लसफ़ा है, बेहद दिलचस्प इसकी बयानी है, कभी खुशियां हैं बेशुमार, मुस्कुराहटें हैं होंठों पे और मौंजो की रवानी है, तो  कभी गम हैं जानलेवा, अश्क़ हैं, और बेइन्तहां दर्दों में कई दिन और रातें बीत जानी हैं, थोड़ी अजीब तो है, पर कुछ ऐसी ही ज़िंदगी की कहानी है।

देखी है मैंने एक नन्ही सी परी

मैंने बहुत दिनों से कुछ लिखा नहीं है, पर आज मेरी एक खास ख़ुशी शेयर करने के लिए २ पंक्तियां लिख रहा हु। मेरी प्यारी भांजी के नाम : देखी है मैंने एक नन्ही सी  परी,  फूलों सी  नाजुक, एक नन्ही कली सी, देखी है मैंने एक नन्ही सी परी। जिसे देखते ही मेरी आँखों में चमक सी आ गयी,  एक ही पल में मुझे कितने बचपन दिखा गयी, ऐसा लगता है आसमान से उतर के परी आ गयी। कलियों से भी नाजुक, मासुमियत से भरी, देखि है मैंने एक नन्ही सी परी।  

मुझे हर पल बस तेरा ही खय़ाल है

मैं तुझसे कहूँ या ना कहूँ, तुझे तो मालूम है, के मेरा क्या हाल है, मेरे ख्वाबों पे हुकूमत है बस तेरी, तुझ से ही मेरा ये रंग-ए-जमाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ जब सोचता हूँ तेरे बारे में, मैं यूँ ही बेवजह मुस्कुराता हूँ, जब सोचूं तेरे बारे में,  कुछ और सोच नहीं पता हूँ। तुझसे इक पल कि इस  दुरी से ही देख  हाल मेरा बेहाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ मैं चाहता हूँ कह दूँ, कि तुही मेरी ज़िंदगी है, पर अल्फ़ाज़ों में कह न सकूंगा के तुझसे ही जुडी मेरी हर ख़ुशी है, ज़ज्बातों कि बात और है, उनकी तो सुनता कोई नहीं है, पर तुझे तो मालूम है कि अल्फ़ाज़ों से मेरी कभी बनी नहीं है, बड़ी उलझन में हूँ, कैसे कहूं कि तेरी याद में मेरा हाल बेहाल है, बिन कहे ही समझ जाना तू, कि, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही ख्याल है, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥