सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बदलते लोग, बदलती दुनिया

सभी लोगों को नमस्कार,
काफी दिनों से कोई पोस्ट नहीं आयी थी, क्योंकि कुछ लिख नहीं पा रहा था, हालात ही कुछ ऐसे थे|
हालत ने पूरी तरह से तोड़ दिया था, खैर हिम्मत जुटा कर मै फिर से खड़ा हो गया हूँ|
उम्मीद है जल्द ही दौड़ना शुरू कर दूंगा जिंदगी की इस दौड़ में|

आशा करता हूँ की आप लोगों को मेरी ये रचना पसंद आएगी|

आपका अपना,
रविश 






ये दुनिया कैसे बदल रही है , कितनी तेजी चल रही है
ज़माने आगे और इंसान पीछे जा  रहा,
देखो तो बाहर से हर इंसान बड़ा हो गया है,
पर इंसान के अन्दर ka   इंसान छोटा हुए जा रहा है,
आज कल हर कोई बड़ी जेब, और दिल छोटा लिए घूमता है,
दूसरों को निचा दिखा कर, हर कोई आज खुद को ऊँचा समझता है,
सामने वाले को धक्का मार कर, यहाँ पे अब हर कोई आगे बढ़ता है,
सभी कहते हैं देश तरक्की कर रहा है, हम तरक्की कर रहे हैं,
पर जब देखता हु चारो तरफ तो सोचता हु, की क्या यही तरक्की है?
ज़माने में इंसान को इंसान की कदर नहीं, किसी को किसी की जान की कदर नहीं,
आज कल के बच्चे बड़े तेज होते हैं( हर मामले में), पर इन बच्चों को माँ-बाप की कदर नहीं,
पता नहीं क्या चल रहा है, पता नहीं क्यों कुछ पता नहीं चल रहा है|








पैसे आज खुशियों का पैमाना हो गए हैं, यूँ लगता है पैसों से बढ़ कर किसी के लिए कुछ नहीं है,
आज कर कोई चीजों को प्यार, और लोगों को इस्तेमाल कर रहा है,
और देखो हर कोई सोचता है, वो इस तरह से आगे बढ़ रहा है,
सोचता हु, ये दुनिया पहले तो ऐसी नहीं थी, ये क्यों ऐसी हो गयी है,
पहले तो ये ऐसी न थी, मेरे बचपन में मैंने ये चीजे देखी न थीं,
डरता हूँ , के मै भी एक दिन शायद बदल जाऊंगा, शायद सबके रंग में ढल जाऊंगा,
पर न बदला  तो संग सबके न चल पाउँगा, पीछे छुट गया तो कभी आगे न निकल पाउँगा|
पता नहीं क्या चल रहा है, पता नहीं क्यों कुछ पता नहीं चल रहा है,
ऐसा लग रहा है जैसे, मेरे अन्दर का इंसान भी बदल रहा है...
क्या सबकी तरह मै भी बदल जाऊंगा??? क्या मै भी एक अलग इंसान बन जाऊंगा???.
khuda 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज़िंदगी की कहानी

            ज़िंदगी की बस यही इतनी सी कहानी है, ज़िंदगी बीत जाएगी एक दिन, पीछे बस यादें छूट जानी हैं, ज़िंदगी की यही बस इतनी सी कहानी है। ज़िंदगी का अजीब ये फ़लसफ़ा है, बेहद दिलचस्प इसकी बयानी है, कभी खुशियां हैं बेशुमार, मुस्कुराहटें हैं होंठों पे और मौंजो की रवानी है, तो  कभी गम हैं जानलेवा, अश्क़ हैं, और बेइन्तहां दर्दों में कई दिन और रातें बीत जानी हैं, थोड़ी अजीब तो है, पर कुछ ऐसी ही ज़िंदगी की कहानी है।

देखी है मैंने एक नन्ही सी परी

मैंने बहुत दिनों से कुछ लिखा नहीं है, पर आज मेरी एक खास ख़ुशी शेयर करने के लिए २ पंक्तियां लिख रहा हु। मेरी प्यारी भांजी के नाम : देखी है मैंने एक नन्ही सी  परी,  फूलों सी  नाजुक, एक नन्ही कली सी, देखी है मैंने एक नन्ही सी परी। जिसे देखते ही मेरी आँखों में चमक सी आ गयी,  एक ही पल में मुझे कितने बचपन दिखा गयी, ऐसा लगता है आसमान से उतर के परी आ गयी। कलियों से भी नाजुक, मासुमियत से भरी, देखि है मैंने एक नन्ही सी परी।  

मुझे हर पल बस तेरा ही खय़ाल है

मैं तुझसे कहूँ या ना कहूँ, तुझे तो मालूम है, के मेरा क्या हाल है, मेरे ख्वाबों पे हुकूमत है बस तेरी, तुझ से ही मेरा ये रंग-ए-जमाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ जब सोचता हूँ तेरे बारे में, मैं यूँ ही बेवजह मुस्कुराता हूँ, जब सोचूं तेरे बारे में,  कुछ और सोच नहीं पता हूँ। तुझसे इक पल कि इस  दुरी से ही देख  हाल मेरा बेहाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ मैं चाहता हूँ कह दूँ, कि तुही मेरी ज़िंदगी है, पर अल्फ़ाज़ों में कह न सकूंगा के तुझसे ही जुडी मेरी हर ख़ुशी है, ज़ज्बातों कि बात और है, उनकी तो सुनता कोई नहीं है, पर तुझे तो मालूम है कि अल्फ़ाज़ों से मेरी कभी बनी नहीं है, बड़ी उलझन में हूँ, कैसे कहूं कि तेरी याद में मेरा हाल बेहाल है, बिन कहे ही समझ जाना तू, कि, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही ख्याल है, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥