जिंदगी हमे हर रोज कुछ न कुछ नया सिखाती है... चाहे कोई साथ चले न चले, जिंदगी बेफिक्र तन्हा-अकेले चलती जाती है, जिंदगी इस तरह से हमे इस तरह से तन्हा हो कर कभी रुक न जाना नहीं ये सिखाती है, जिंदगी हर रोज हमे कुछ नया बताती है... न रूकती है, न थकती है, न कभी आलस कर के सुस्ताती है, चाहे कितनी भी मुश्किल और कांटो भरी राह हो, ये चलती जाती है, रुक न जाना कभी काँटों भरी मुश्किल राह देख कर, काँटों पर चल जिंदगी हमे ये बताती है, जिंदगी हमे हर रोज कुछ न कुछ सिखाती है| ना मुमकिन तो कुछ भी नहीं, जो तू चाह तेरी मंजिल है वही, इंसान को चाँद तक पहुंचा कर जिंदगी हमे ये बताती है, जिंदगी हमे हर रोज कुछ न कुछ नया सिखाती है, जिंदगी हमारी हर पल एक पल आगे निकल जाती है|