सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किस कायनात से तुम आयी हो

इठलाती सी, बलखाती सी, सबांबों के रंग उडाती सी,
गुलाब की खुशबू की तरह इस फिजा को महकती सी,
अभी भी बचपन हो जैसे दिल में बसा, ऐसी मासूमियत से मुस्काती सी,
छुई मुई को भी अपनी नाजुक छुंअन से लजाती सी,
बाला की, परियो सी खूबसूरती तुम लाई हो,
के न जाने किस कायनात से तुम आयी हो,
जब से देखा है तुमको बस दिल पे तुम्ही छाई हो,
के इतना बता दो हमे किस कायनात से तुम आयी हो...







तुम्हारी आँखें जैसे मैखाना, बिन पिए ही हम पर खुमारी छाई है,
तुम्हारी मुस्कराहट मोतियों सी , मुकुरती हो तो लगता है ये, सारे जहाँ में खुशी छाई हो,
है तुम्हारे चेहरे पर वो नूर, वो हया, वो मासूमियत, जैसे बचपन की मासूमियत किसी ने, ताउम्र दिल में अपने बसाई हो,
खूबसूरती तुम्हारी कुछ ऐसी है, जैसे "ख़ूबसूरत" अल्फाज़ ने भी जहाँ में एक नयी मिसाल पाई हो,
देखा कर तुम्हे ये लगता "खुदा ने बरसो का वक्त ले, बड़े ही फुर्सत से, खूबसूरती की मिसाल बनाई हो",
देख कर तुम्हे यु लगता है, जैसे परियो के जहाँ से कोई परी, इस जहाँ में चली आयी हो,
अब न सताओ, बस इतना बता दो, कहाँ है वो परियों का देश जहा से तुम आयी हो.


के जब से देखा है तुमको कुछ और देखने की ख्वाहिश न रही,
तेरी सूरत इन आंखों में कुछ ऐसी बसी, कुछ और अब इन आंखों को जचता ही नही,
लाख कोशिशें कर चुका, तेरा चेहरा मेरे जेहन से हटाता ही नही,
कह दो की ये सच है, के इस जहाँ में तुम मेरे लिए ही आयी हो,
रुक जाओ मेरी बन कर, या संग अपने मुझे ले चलो वहां, के जिस कायनात से तुम आयी हो,
जब से देखा है तुम्हे, बस तुम्ही मेरे जेहन में छाई हो,
ख़त्म करो मेरी उलझनों का दौर, बस इतना बता दो हमे,के किस कायनात से तुम आयी हो.

टिप्पणियाँ

  1. Hi,
    Mr. Ravish

    I have gone through your blog.Really Its good. Please visit www.vividha.webs.com You may find it matching to your interest.

    Thank

    RK SHARMA
    www.rksharma.webs.com

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज़िंदगी की कहानी

            ज़िंदगी की बस यही इतनी सी कहानी है, ज़िंदगी बीत जाएगी एक दिन, पीछे बस यादें छूट जानी हैं, ज़िंदगी की यही बस इतनी सी कहानी है। ज़िंदगी का अजीब ये फ़लसफ़ा है, बेहद दिलचस्प इसकी बयानी है, कभी खुशियां हैं बेशुमार, मुस्कुराहटें हैं होंठों पे और मौंजो की रवानी है, तो  कभी गम हैं जानलेवा, अश्क़ हैं, और बेइन्तहां दर्दों में कई दिन और रातें बीत जानी हैं, थोड़ी अजीब तो है, पर कुछ ऐसी ही ज़िंदगी की कहानी है।

देखी है मैंने एक नन्ही सी परी

मैंने बहुत दिनों से कुछ लिखा नहीं है, पर आज मेरी एक खास ख़ुशी शेयर करने के लिए २ पंक्तियां लिख रहा हु। मेरी प्यारी भांजी के नाम : देखी है मैंने एक नन्ही सी  परी,  फूलों सी  नाजुक, एक नन्ही कली सी, देखी है मैंने एक नन्ही सी परी। जिसे देखते ही मेरी आँखों में चमक सी आ गयी,  एक ही पल में मुझे कितने बचपन दिखा गयी, ऐसा लगता है आसमान से उतर के परी आ गयी। कलियों से भी नाजुक, मासुमियत से भरी, देखि है मैंने एक नन्ही सी परी।  

मुझे हर पल बस तेरा ही खय़ाल है

मैं तुझसे कहूँ या ना कहूँ, तुझे तो मालूम है, के मेरा क्या हाल है, मेरे ख्वाबों पे हुकूमत है बस तेरी, तुझ से ही मेरा ये रंग-ए-जमाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ जब सोचता हूँ तेरे बारे में, मैं यूँ ही बेवजह मुस्कुराता हूँ, जब सोचूं तेरे बारे में,  कुछ और सोच नहीं पता हूँ। तुझसे इक पल कि इस  दुरी से ही देख  हाल मेरा बेहाल है, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥ मैं चाहता हूँ कह दूँ, कि तुही मेरी ज़िंदगी है, पर अल्फ़ाज़ों में कह न सकूंगा के तुझसे ही जुडी मेरी हर ख़ुशी है, ज़ज्बातों कि बात और है, उनकी तो सुनता कोई नहीं है, पर तुझे तो मालूम है कि अल्फ़ाज़ों से मेरी कभी बनी नहीं है, बड़ी उलझन में हूँ, कैसे कहूं कि तेरी याद में मेरा हाल बेहाल है, बिन कहे ही समझ जाना तू, कि, मैं चाहे तुझसे दूर कितनी भी हूँ, मुझे हर पल बस तेरा ही ख्याल है, मुझे हर पल बस तेरा ही  खय़ाल है॥