सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
है तू किस उलझन में? किस ज़द्दोजेहद में गुम है तू?
कौन हूँ मै, क्यो आता हूँ ख्वाबो में तेरे, क्या रिश्ता है मेरा तुझ से?
क्यो खोजती है तू ज़वाब इन सवालो के इस जहाँ में, मुमकिन नही मिल जाए मुझ तक आने का रास्ता इस जहाँ में,
मै एक खुशबू हूँ , मै मोहब्बत हूँ तेरी, मै तो तेरे दिल में बसा एक एहसास हूँ,
तुने देखा था जो सुबह सुबह, मै वो ही हँसी ख्वाब हूँ,
मै मोहब्बत हूँ तेरी, मै तो तेरे दिल में बसा एक एहसास हूँ...


आँखें बंद कर के देख अपनी, नज़र आती है जिसकी शक्ल मै वो ही शक्स ख़ास हूँ,
मै तो खुशबू हूँ तेरी, मै तो तेरे दिल में बसा एक एहसास हूँ,
मै मोहब्बत हूँ तेरी, मै पहली मोहब्बत का वही खुशनुमा एहसास हूँ,
मै मोहब्बत हूँ तेरी, मै तो तेरे दिल में बसा एक एहसास हूँ...






दूर नही मै कभी भी तुझसे, मै तो हर पल तेरे पास हूँ,
बसा हूँ मै तेरे दिल में धड़कने बन कर, मै तो हर कदम तेरे साथ हूँ,
तू मेरी बंदगी है, तू मेरी जिंदगी है, तू मेरी जीने की वजह ख़ास है,
तू धडकनों में बस्ती है मेरी, तेरी खुशबू मेरे लिए जिंदगी का एहसास है,
तू मोहब्बत है मेरी, तू मेरे दिल में बसी जिंदगी का एहसास है,


तेरे दिल मेरी मोहब्बत बसी है, इस बात पर मुझे अपने जिंदा होने से ज्यादा ऐतबार है,
खुदा ने मुझे जिंदगी शायद इस लिए बख्श दी है, के उसकी सबसे नायब चीज को मुझसे प्यार है,
आजा आगोश में मेरी गर तुझे मुझ पर ऐतबार है,
वादा है मेरा हर पल साथ निभाऊंगा, हाथ जो एक बार थमा तेरा, कभी हाथ छुडा कर न जाऊंगा,
मुझे बरसो से बस तेरी ही तलाश है, तू मोहब्बत है मेरी, तू मेरी जिंदगी में जिंदगी का एहसास है





टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज़िंदगी की कहानी

            ज़िंदगी की बस यही इतनी सी कहानी है, ज़िंदगी बीत जाएगी एक दिन, पीछे बस यादें छूट जानी हैं, ज़िंदगी की यही बस इतनी सी कहानी है। ज़िंदगी का अजीब ये फ़लसफ़ा है, बेहद दिलचस्प इसकी बयानी है, कभी खुशियां हैं बेशुमार, मुस्कुराहटें हैं होंठों पे और मौंजो की रवानी है, तो  कभी गम हैं जानलेवा, अश्क़ हैं, और बेइन्तहां दर्दों में कई दिन और रातें बीत जानी हैं, थोड़ी अजीब तो है, पर कुछ ऐसी ही ज़िंदगी की कहानी है।

देखी है मैंने एक नन्ही सी परी

मैंने बहुत दिनों से कुछ लिखा नहीं है, पर आज मेरी एक खास ख़ुशी शेयर करने के लिए २ पंक्तियां लिख रहा हु। मेरी प्यारी भांजी के नाम : देखी है मैंने एक नन्ही सी  परी,  फूलों सी  नाजुक, एक नन्ही कली सी, देखी है मैंने एक नन्ही सी परी। जिसे देखते ही मेरी आँखों में चमक सी आ गयी,  एक ही पल में मुझे कितने बचपन दिखा गयी, ऐसा लगता है आसमान से उतर के परी आ गयी। कलियों से भी नाजुक, मासुमियत से भरी, देखि है मैंने एक नन्ही सी परी।  

ये नेता नहीं हैं, ये हैं मौत के सौदागर

धरा  बेच  देंगे, गगन  बेच  देंगे, ये  नेता  नहीं  हैं, ये  हैं  मौत  के  सौदागर, ये  तो  लाश  पर  से  उठा  कर  कफ़न  बेच देंगे, खुशियाँ  मानना इनसे  बचकर  ज़रा, नहीं  तो  ये  तेरा  खुशियों  से  भरा  आँगन  बेच  देंगे , कभी  किसी  से  न  कहना , के , ये  नीला  आसमान  हमारा  है , पाता  नहीं  किसको  ये  नीला  गगन  बेच  देंगे , जाना  जो  कभी  तू  बाग़  में , तो  सांस  धीरे  से  ही  लेना , नहीं  तो  ये  हमारा  महकता  हुआ  चमन  बेच  देंगे , इन्हें  तो  हर  दिन  इन्तेजार  होता  है  बस  हादसों  का , गर  लाशें जमा  करने  पर  भी  वोटें   मिलने  लगे  इनको , तो  लाश  इक्कठा   ...